फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   5.4 mm rain in Almora, relief from heat

Almora News: अल्मोड़ा में हुई 5.4 एमएम बारिश, गर्मी से मिली राहत

Fri, 21 Apr 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 21 Apr 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
5.4 mm rain in Almora, relief from heat
अल्मोड़ा। जिले में फिर मौसम का मिजाज बदला है। जिले के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। जिला मुख्यालय में 5.4 और सोमेश्वर में 3.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार रात तेज गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। शुक्रवार सुबह मौसम खुला और धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की। दोपहर बाद आसमान में घने काले बादल छा गए। कुछ देर बाद यहां हल्की बारिश हुई। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक जिला मुख्यालय में 3.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जिला मुख्यालय में अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। विशेषज्ञों ने बारिश को बागवानी के लिए लाभदायक बताया है।
विज्ञापन

----------------
जिले में बारिश का आंकड़ा
अल्मोड़ा- 5.4 एमएम
सोमेश्वर- 3.2 एमएम
रानीखेत- 4 एमएम
चौखुटिया- 5 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed