{"_id":"620aaa416850b104e923130c","slug":"53-percent-voting-in-almora-almora-news-hld453749028","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए 53.12 फीसदी हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए 53.12 फीसदी हुआ मतदान
विज्ञापन
दुल्हन के घर बरात ले जाने से पहले वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंचा दुल्हा नरेंद्र।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले की छह विधानसभाओं के लिए आज मामूली घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया। जिले में कुल 53.12 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले की अल्मोड़ा विधानसभा में सबसे अधिक 58.68 प्रतिशत और सबसे कम 45.65 प्रतिशत सल्ट विधानसभा सीट के लिए मतदान हुआ। जिले में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। जिलाधिकारी ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं का आभार जताया है।
सुबह आठ बजे मतदान काफी धीमी गति से शुरू हुआ। पहले घंटे में मात्र 4.17 फीसदी मतदान हुआ। 11 बजे तक 15.10 और एक बजे तक 30.42 फीसदी मत पड़े थे। दोपहर बाद मतदान ने गति पकड़ी और तीन बजे मतदान प्रतिशत 43.26 प्रतिशत, पांच बजे 50.75 और आखिर में 53.12 प्रतिशत मतदान हुआ। शहर के अतिसंवेदनशील बूथ खत्याड़ी में कांग्रेस पार्टी के समर्थकों और एजेंट ने एक प्रत्याशी पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया। सोमेश्वर विधानसभा में पूर्व प्रमुख द्वारा मॉक पोल का वीडियो वायरल करने पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। डीएम वंदना सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद रिटर्निंग आफीसर को जांच कराने को कहा गया। मतदान में आमतौर पर शांति रही।
जिले के विधानसभा सीटों पर मतदान का प्रतिशत
विधानसभा मत प्रतिशत
द्वाराहाट- 51.86 प्रतिशत
सल्ट- 45.65 प्रतिशत
रानीखेत- 51.07 प्रतिशत
सोमेश्वर 56.27 प्रतिशत
अल्मोड़ा - 58.68 प्रतिशत
जागेश्वर- 55.55 प्रतिशत
.......................
कुल 53.12 प्रतिशत