फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   डीएम और विधानसभा उपाध्यक्ष ने जेल मार्ग का औचक निरीक्षण किया

डीएम और विधानसभा उपाध्यक्ष ने जेल मार्ग का औचक निरीक्षण किया

Fri, 10 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
डीएम और विधानसभा उपाध्यक्ष ने जेल मार्ग का औचक निरीक्षण किया

विज्ञापन
अल्मोड़ा। डीएम नितिन सिंह भदौरिया और विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने शुक्रवार को जेल रोड और जेल का औचक निरीक्षण किया। डीएम लोनिवि के अधिशासी अभियंता लोनिवि को क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग और नालियों का निर्माण शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने जेल अधीक्षक को भी जिला कारागार की संपत्ति का उचित रख रखाव करने, जेल के मुख्य द्वार पर जेल में बंद रहे स्वतंत्रता सेनानियों की सूची और अन्य अभिलेख के लिए बोर्ड लगाने को कहा।


उन्होंने दस दिन की मोहलत देते हुए काम पूरा नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान जेल मोटर मार्ग की खराब हालत पर उन्होंने लोनिवि को व्यक्तिगत रुचि लेकर काम समय पर पूरा करने, सड़क के किनारे उगी झाड़ियों, कूरा करकट को अभियान के तहत हटाने को भी कहा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने भी लोनिवि के अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिये। बाद में जेल कारागार का निरीक्षण करते हुए उन्होंने जेल अधीक्षक को जेल के बाहर साफ सफाई अभियान चलाने, और जेल की संपत्ति का रखरखाव सही ढंग से करने को कहा। डीएम ने बताया कि भविष्य में ऐतिहासिक जेल के नेहरू वार्ड को पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाएगा। इस दौरान एसडीएम विवेक रॉय, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, केवल सती आदि कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed