फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   37,000 rupees were withdrawn from a woman account on the pretext of sending Anganwadi money iin almora

UK: आंगनबाड़ी के पैसे भेजने का झांसा देकर महिला के खाते से 37 हजार रुपये उड़ाए, पुलिस ने शुरू की जांच

Mon, 20 Jul 2026 12:01 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: Heera Updated Mon, 20 Jul 2026 12:01 PM IST
सार

रानीखेत में साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां ठग ने एक महिला को डिलीवरी और आंगनबाड़ी की धनराशि खाते में भेजने का झांसा देकर उनके बैंक खाते से 37,540 रुपये उड़ा लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
37,000 rupees were withdrawn from a woman account on the pretext of sending Anganwadi money iin almora
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

डिलीवरी और आंगनबाड़ी की धनराशि खाते में भेजने का झांसा देकर साइबर ठग ने रानीखेत निवासी एक महिला के खाते से 37,540 रुपये उड़ा लिए। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली रानीखेत पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर के अनुसार सिलंगी गांव, ताड़ीखेत निवासी गंगा के मोबाइल नंबर पर 9 अप्रैल को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। आरोपी ने खुद को मददगार बताते हुए कहा कि डिलीवरी और आंगनबाड़ी के पैसे उनके खाते में आने हैं लेकिन तकनीकी समस्या के कारण ट्रांसफर नहीं हो पा रहे हैं। आरोपी ने गूगल-पे के माध्यम से पैसे भेजने की बात कही और बाद में स्क्रीन शॉट भेजने को कहा। इसके बाद उसने पैसे भेजने की जानकारी देकर खाते का बैलेंस चेक करने को कहा। जब महिला ने अपना खाता देखा तो उसमें से 37,540 रुपये गायब मिले।

विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि वह न तो उक्त व्यक्ति को जानती हैं और न ही उनसे कोई लेन-देन किया है। पीड़िता ने अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रकम वापस दिलाने की मांग की है।पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर टीम के माध्यम से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ भावना कंथौला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed