Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   26 mm rain in Almora

अल्मोड़ा में 26 एमएम बारिश

Mon, 24 Jun 2019 11:04 PM IST
almora Published by: दीपक नेगी Updated Mon, 24 Jun 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
26 mm rain in Almora
अल्मोड़ा में बारिश के दौरान बाजार से निकलते लोग। - फोटो : amar ujala

 अल्मोड़ा में सोमवार को पूरे दिन झमाझम बारिश हुई और सोमवार को 26.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। बारिश और आंधी के कारण रविवार रात गोविंदपुर दौलाघट में एक मकान की टिन की छत उड़ गई और चार पेयजल लाइनों को नुकसान पहुंचा है। 

विज्ञापन

 
जागेश्वर, सोमेश्वर इलाके में रविवार शाम से ही तेज बारिश शुरू हो गई थी। बारिश के कारण यहां साईं मंदिर के पास सोमवार को भी सड़क में पानी एकत्र हो गया जिससे लोगों को पैदल निकलने में दिक्कत हुई। इधर रविवार रात को बारिश के कारण गोविंदपुर दौलाघट में तल्ला डांगीखोला निवासी सुंदर सिंह के दो मंजिले मकान की टिन की छत उड़ गई।
विज्ञापन


गांव की चार पेयजल लाइनों को भी नुकसान पहुंचा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने बताया कि पटवारी की रिपोर्ट में अभी तक एक मकान की टिन की छत उड़ने और चार पेयजल लाइनों के क्षतिग्रस्त होने की ही सूचना है। आपदा प्रबंधन अधिकारी के मुताबिक इस इलाके में कुछ लावारिस मवेशियों के बहने की भी सूचना मिली थी लेकिन बाद में यह सूचना सही नहीं पायी गई सोमवार को अल्मोड़ा-कोसी मार्ग पर स्यालीधार के पास चीड़ का पेड़ सड़क पर आ गिरा। पेड़ के साथ बिजली का तार भी टूटकर नीचे गिर गया। जिससे मार्ग पर वाहनों का जाम लग गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को ला रहा वाहन भी मार्ग में फंसा रहा। बाद में आपदा प्रबंधन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को काटकर मार्ग खुलवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed