{"_id":"5c51e2e6bdec2229d23970c4","slug":"21548870374-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ग्रामीणों पर भालू ने हमला किया, गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ग्रामीणों पर भालू ने हमला किया, गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट ब्लॉक के तल्ला सल्ट में बुधवार की देर शाम भालू ने नजदीकी गांव से अपने घर को लौट रहे तीन ग्रामीणों पर हमला कर दिया। भालू के हमले में तीनों ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तीनों घायलों के गले, हाथ पैर में भालू के पंजे के निशान हैं। घायलों ने शोर मचाया तो भालू वहां से भाग गया। भालू के हमले की सूचना मिलने पर गांव से अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण तीनों घायलों को निजी वाहन से रामनगर को ले गए हैं।
ग्राम पंचायत तल्ली कोटली निवासी कमल सिंह (50) पुत्र प्रताप सिंह, बाला दत्त (30) पुत्र केशव दत्त, कैलास मौलेखी(32) पुत्र गोविंद बल्लभ बुधवार देर शाम को नजदीकी गांव चमोडी से अपने घर को लौट रहे थे। यह रास्ता जंगल से होते हुए गुजरता है। जंगल में पहुंचने पर वहां घात लगाकर बैठे भालू ने तीनों पर हमला कर दिया। भालू के हमले से तीनों ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीनों के शोर मचाने पर भालू वहां से भाग गया। तीन ग्रामीणों पर भालू के हमले की सूचना मिलने पर गांव से अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण तीनों घायलों को अपने निजी वाहन से रामनगर को ले गए हैं। ग्रामीणों पर भालू द्वारा हमला करने से गांवों में दशहत बनी है। लोगों ने हिंसक बने भालू को पकडने की मांग की है।