{"_id":"5b9d4f86867a557f5742d9ff","slug":"21537036166-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मियों ने 20 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का एलान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मियों ने 20 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का एलान किया
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में वक्ताओं ने पिछले माह के वेतन का भुगतान करने समेत अन्य लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने समस्याओं का जल्द समाधान नहीं होने पर 20 सितंबर से सामूहिक अवकाश लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने का एलान किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों को पिछले माह के वेतन का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। जिससे कर्मचारी परेशान हं। चालक, परिचालकों के लिए वर्दी पहनने की बाध्यता की जा रही है। कर्मचारी को आठ से दस हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता है। जब तक कर्मचारी को आदेशानुसार वर्दी का पैसा नहीं दिया जाता है तब तक कर्मचारी वर्दी नहीं बनाएंगे। डिपो में चालक, परिचालकों की कमी बनी हुई है। सरकार द्वारा डिपो की बसों में फ्री यात्रा की योजनाओं का करीब 60 करोड रुपये का भुगतान करना है जो लंबे समय से लटका है। कम आय आने पर सिर्फ परिचालकों को दोषी माना जा रहा है जो गलत है। अध्यक्षता गिरीश चंद्र तथा संचालन शाखा मंत्री राम दत्त पपनै ने किया। बैठक में प्रांतीय संगठन मंत्री उमेश चंद्र भट्ट, रमेश चंद्र जोशी, तारा दत्त जोशी, राजकुमार, सुरेश सिंह नेगी, आनंदी शुक्ला, भगवती नेगी, रमेश चंद्र लोहनी, बंशीधर भट्ट, धीरज लटवाल, उमाशंकर, प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे।