फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों की दी जानकारी

प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों की दी जानकारी

Tue, 15 May 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों की दी जानकारी
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। राजकीय इंटर कॉलेज सोमेश्वर में जीबी पंत राष्ट्रीय पर्यावरण एवं सतत विकास संस्थान द्वारा पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहां हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में क्षितिज कठायत, नरेंद्र बोरा, आशीष महरा, कमल लोहनी अव्वल रहे।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक इंजीनियर किरीट कुमार ने प्लास्टिक प्रदूषण से वैश्विक रूप से हो रहे दुष्प्रभाव की जानकारी दी। मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक नरेश कुमार ने कहा कि प्लास्टिक से पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचता है। प्लास्टिक प्रदूषण आज इस स्थिति तक बढ़ गया है इसके खिलाफ लोगों को जागरूक होना होगा। प्लास्टिक मुक्त हिमालय के लिए सभी विद्यार्थियों, कर्मचारियों को प्रतिज्ञा दिलाई गई। वैज्ञानिकों ने बताया कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी भारत सरकार द्वारा की जा रही है। पर्यावरणीय क्विज प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में क्षितिज कठायत, तान्या जोशी, नेहा बिष्ट, जूनियर वर्ग में नरेंद्र सिंह बोरा, उर्वशी आर्या, योगेश खर्कवाल, कविता, भाषण में आशीष महरा, कनक जोशी, कमल सिंह खर्कवाल, चित्रकला जूनियर वर्ग में कमल लोहनी, ममता नेगी, सचिन नेगी, सीनियर वर्ग में हेमराज, हिमांशु नेगी, निशा बोरा ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाया। नाटक एवं गीत प्रतियोगिता में जीआईसी चौरा हवालबाग, राजकीय हाईस्कूल पच्चीसी, लोद पहले तीन स्थानों पर रहे। निर्णायक वैज्ञानिक रंजना जोशी, डॉ. पी हरीश, डॉ. ललित गिरि थे। इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केआर अहिरयाल ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में राजकीय हाईस्कूल पच्चीसी, लोद, कांटली, जीजीआईसी सोमेश्वर, आनंद वैली स्कूल सोमेश्वर, जीआईसी सोमेश्वर, कौसानी, चनौदा, कंट्रीवाइड स्कूल टाना के 150 बच्चों ने भाग लिया। कौसानी के निकट रुद्रधारी पर्यटन स्थल पर आधारित पुस्तक का भी विमोचन किया गया। ललित गिरि ने संचालन किया। संयोजक रंजन जोशी, जगदीश पांडे, दयाल बोरा, हिमांशु जोशी, कुलदीप रौतेला, दीपा वर्मा, पूजा छतोला, मनोज मेहता, संजय कनवाल, हरीश भंडारी, मनीष जोशी, नंदन सिंह बिष्ट, मनोज भट्ट, कमल तिवारी, हरिनंदन पांडे, दिनेश कुमार अवस्थी, नंदा भाकुनी, केशव दत्त आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed