फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   अधूरे पर्यटन स्थलों को विकसित करो

अधूरे पर्यटन स्थलों को विकसित करो

Sat, 17 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
अधूरे पर्यटन स्थलों को विकसित करो
अल्मोड़ा। जिला पंचायत की बैठक के दूसरे दिन सदस्यों ने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने, फसलों को ओलावृष्टि से हुई क्षति का सर्वे कराने, अधूरे पर्यटन स्थलों को विकसित कराने की मांग उठाई। इसके अलावा सड़क, सिंचाई, खेल मैदान समेत अन्य मुद्दे उठाए और अधिकारियों से समाधान की मांग की। जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा और सीडीओ मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को सदन में उठी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान टटलगांव में नहर क्षतिग्रस्त होने, जिला योजना से नहरों का निर्माण, नेपालकोट डैम में रिसाव होने, नौला जैंतखोला पंपिंग योजना का कार्य अधूरा होने, सल्ट ब्लॉक में नहरों के लिए बजट नहीं मिलने, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में धनराशि का आवंटन नहीं होने के मुद्दे सदस्यों ने सदन में रखे। इस पर अधिकारियों ने बजट नहीं मिलने का हवाला दिया। इसके अलावा पर्यटन विभाग से अछूते पर्यटक स्थलों को विकसित करने पर जोर दिया गया, ताकि विभाग और जिला पंचायत को भी आय हो। उद्योग विभाग की समीक्षा में पलायन रोकने के लिए छोटे-छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने की मांग की। सदस्यों ने संचार, सेवायोजन, ग्रामीण निर्माण विभाग से संबंधित समस्याएं भी उठाई। ग्रामीण निर्माण विभाग भिकियासैंण के ईई और सेवायोजन विभाग के सक्षम अधिकारी नहीं होने से सदस्यों के सवालों के जवाब प्रतिनिधि नहीं दे सके। सदस्यों ने इस पर नाराजगी जताई। सीडीओ दीक्षित ने सदस्यों को आश्वस्त किया कि सदन में उठी समस्याओं का निस्तारण कराने को प्रयास किए जाएंगे। अधिकारियों से कहा कि समस्याओं का निस्तारण करने के साथ ही शिकायतकर्ता को भी अवश्य अवगत कराएं। सदन में विधायक प्रतिनिधि मोहन सिंह मेहरा, जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह बिष्ट, प्रकाश जोशी, बालम सिंह भाकुनी, गजेंद्र सिंह नेगी ने सुझाव रखे। संचालन अपर मुख्य अधिकारी एमएल टम्टा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed