{"_id":"5aa175254f1c1bae758b457f","slug":"21520530725-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा के पांच खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा के पांच खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। 15 मार्च से जमशेदपुर (झारखंड) में होने जा रही राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए अल्मोड़ा के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी 12 मार्च को झारखंड को रवाना होंगे। बीते दिनों काशीपुर में हुए ट्रायल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय भारत्तोलन प्रतियोगिता के लिए किया गया।
भारोत्तोलन कोच भगवंत सिंह खोलिया ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता 15 से 20 मार्च तक जमशेदपुर (झारखंड) में होगी। 74 किलो भार वर्ग में दीपकमल अल्मिया, 66 किलो भार वर्ग में राजेश खोलिया, 83 किलो भार वर्ग में गजेंद्र कनवाल, 59 किलो में चंदू परिहार, 74 किलो भार वर्ग में संजू कठायत का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। 12 मार्च को खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जमशेदपुर रवाना होंगे। पांच खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, कोच भगवंत खोलिया ने खुशी जताई है।