फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   बैंक संबंधी काम के लिए लगानी पड़ती है ग्रामीणों को 60 किमी की दौड़

बैंक संबंधी काम के लिए लगानी पड़ती है ग्रामीणों को 60 किमी की दौड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
बैंक संबंधी काम के लिए लगानी पड़ती है ग्रामीणों को 60 किमी की दौड़
अल्मोड़ा। जिले के धौलादेवी विकासखंड के अंतर्गत नैनी चौर्गखा क्षेत्र में किसी भी बैंक की शाखा नहीं होने के कारण आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को बैंक संबंधी कार्य के लिए 50 किमी दूर जागेश्वर अथवा 60 किमी दूर पनुवानौला जाना पड़ता है। दुर्गम गांवों से बैंक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को एक तरफ का ही 100 रुपये से अधिक किराया चुकाना पड़ता है। इस कारण उन्हें आर्थिक नुकसान भी होता है।
विज्ञापन


धौलादेवी विकासखंड के अंतर्गत नैनी चौर्गखा प्रमुख कस्बा है। यहां से हल्द्वानी, अल्मोड़ा, बेरीनाग, गंगोलीहाट, सेराघाट, गणाई गंगोली, दन्यां, ध्याड़ी आदि स्थानों को प्रतिदिन कई वाहन अप-डाउन करते हैं। इससे यहां चहल पहल रहती है।
विज्ञापन


नैनी चौर्गखा में किसी भी बैंक की शाखा नहीं है। इस कारण क्षेत्र के बमौरी, जिंगल, तल्ला सेराघाट, खाटवे, नायल, हरड़ा, तरुला, न्योली, नैलपड़, बजेला, तडख़ेत, सिंलगी, पोखरी, नैनी, मल्ली नैनी, क्वैराली, पपगाड़, कपकोली, जामनी, कोटा, पटौलिया, जिया, चमुवा, कुंज, नाली, दयोलीबगड समेत कई गांवों के लोगों को बैंक संबंधी कार्यो के लिए 50 किमी दूर जागेश्वर स्थित ग्रामीण बैंक अथवा 60 किमी दूर पनुवानौला स्थित एसबीआई बैंक जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटायर्ड शिक्षक खुशाल सिंह खनी ने बताया कि दुर्गम गांवों से जागेश्वर का किराया 100 रुपये और नैनी से पनुवानौला का किराया 50 रुपये है। बैंक जाने में ग्रामीणों का पूरा दिन बर्बाद हो जाता है। कई बार बैंक संबंधी कार्य नहीं हो पाता है। इस कारण उन्हें बैरंग लौटना पड़ता है। उन्होंने कहा कि नैनी चौर्गखा में बैंक खोलने की मांग को लेकर अब तक कई बार प्रशासन को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed