फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   राष्ट्रीय समग्र शिक्षा अभियान से अलग होने की चेतावनी

राष्ट्रीय समग्र शिक्षा अभियान से अलग होने की चेतावनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय समग्र शिक्षा अभियान से अलग होने की चेतावनी
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक में राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की तर्ज पर अशासकीय विद्यालयों के बच्चों को लाभ दिए जाने की मांग उठाई गई। कहा कि यदि राष्ट्रीय समग्र शिक्षा अभियान के तहत अशासकीय विद्यालयों के बच्चों को लाभ नहीं प्रदान किए जाते तो वह लोग इस अभियान से किनारा कर लेंगे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष गणेश भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व प्रांतीय महामंत्री डॉ. मनोज कुमार जोशी ने कहा कि अशासकीय विद्यालयों के बच्चों को शासकीय लाभ नहीं मिल पा रहे हैं। जबकि राष्ट्रीय समग्र शिक्षा अभियान के तहत अशासकीय विद्यालयों की भी बड़ी भूमिका है। यदि उपेक्षा होती रही तो भविष्य में वह लोग अपने आप को इस अभियान से अलग कर लेंगे।
विज्ञापन


वक्ताओं ने राजकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को दिए जाने वाले तीन विशेष अवकाश अशासकीय विद्यालयों को भी देने की मांग उठाई। वक्ताओं ने चार साल से शिक्षक- शिक्षणेतर कर्मचारियों के आयकर निर्धारण की त्रुटि ठीक नहीं होने पर भी आक्रोश जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि मुख्य शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में कई बार अवगत करा दिया गया है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बैठक में जिला महामंत्री विनोद कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष महिपाल सिंह राजपूत, पूरन सिंह अल्मियां, मनमोहन चौधरी, हिमांशु तिवारी, गंगा पंचोली, हिमांशु पंत, जीसी तिवारी, सीएस पटवाल, हेम चंद्र कबडवाल, कृपाल डसीला, भारत भूषण, केएन जोशी आदि मौजूद थे। पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। संचालन जिला महामंत्री विनोद पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed