फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   अतिथि शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच शुरू

अतिथि शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
अतिथि शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच शुरू
अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कालेजों और हाईस्कूलों में रिक्त शिक्षकों के पदों पर अतिथि शिक्षकों की तैनाती के लिए यहां जीआईसी अल्मोड़ा में अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों और अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच शुरू हो गई। पहले दिन एलटी और प्रवक्ता संवर्ग में 255 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का मिलान उनके द्वारा ऑनलाइन भरे गए फार्म और प्रमाण पत्रों से किया गया।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त प्रवक्ता और एलटी संवर्ग (सामान्य, महिला शाखा) के पदों पर अस्थायी व्यवस्था के तहत गेस्ट फैकल्टी (अतिथि शिक्षकों) की तैनाती के लिए पूर्व में अभ्यर्थियों से आनलाइन प्रमाण पत्र भरवाए थे। इसके बाद शिक्षा निदेशालय ने जिलेवार अभ्यर्थियों की मेरिट सूची वेबसाइट में अपलोड की। जिसके आधार पर अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तर पर किया जा रहा है।
विज्ञापन


शासन ने जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित की है। जिसमें सीईओ, डीईओ (माध्यमिक), डायट के प्राचार्य सदस्य बनाए गए हैं। शासन के निर्देश पर राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा में अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन का कार्य शुरू हुआ। एलटी संवर्ग में 96 अभ्यर्थियों में से पहले दिन 55 अभ्यर्थी प्रमाण पत्रों की जांच कराने पहुंचे। वहीं प्रवक्ता के 410 अभ्यर्थियों में से करीब दो सौ अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया गया। प्रमाण पत्रों की सत्यापन की प्रक्रिया जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) एचबी चंद की देखरेख में चली। जीआईसी में अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की सत्यापन प्रक्रिया देर शाम तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed