फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   वीडियो कांफ्रेंसिंग से डीएम ने सुनी समस्याएं

वीडियो कांफ्रेंसिंग से डीएम ने सुनी समस्याएं

Sat, 03 Feb 2018 11:17 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग से डीएम ने सुनी समस्याएं
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भिकियासैंण तहसील के लोगों की समस्याएं सुन उनका निस्तारण किया। उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती गांवों के लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न समस्याओं से संबंधित 31 शिकायतें लोगों ने उठाई। इनमें से अधिकांश का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत तहसील में पंजीकृत करा सकता है। लोगों ने सड़क, खतौनी नहीं बनने, जीर्ण-शीर्ण बिजली और पेयजल लाइनों को दुरुस्त करने आदि समस्याएं रखीं। डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिए कि ऑनलाइन खतौनी निकालकर उसका निर्धारित रजिस्टर बनाकर शुल्क कोषागार में जमा कराया जाए। लोगों ने देघाट क्षेत्र में विद्युत विभाग की ओर से बिछाई गई लाइन से दुर्घटना की आशंका बताई। डीएम ने ईई और एसडीएम को संयुक्त निरीक्षण कर लाइन ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विद्यालयों की जीर्ण शीर्ण पेयजल लाइनों की रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने को कहा। वहीं कमला गोस्वामी की पति द्वारा मारपीट करने की शिकायत पर डीएम ने तत्काल एसडीएम को महिला का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने पेंशन नहीं मिलने, आधार शिविर लगाने, पत्थरखोला में नहर निर्माण करने, भिकियासैंण कस्बे में सफाई व्यवस्था करने समेत विभिन्न समस्याएं उठाई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमएस डॉ. निशा पांडे, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान केएस खाती, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed