फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   अल्मोड़ा में एक और हिस्ट्रीशीटर पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई

अल्मोड़ा में एक और हिस्ट्रीशीटर पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई

Thu, 23 Nov 2017 10:43 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में एक और हिस्ट्रीशीटर पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
अल्मोड़ा। एसएसपी पी रेणुका देवी के आदेशों के तहत अल्मोड़ा पुलिस अपराधों पर रोक लगाने के लिए हिस्ट्रीशीटरों और अन्य आपराधिक प्रवृति के लोगों पर नजर रख रही है। पुलिस ने बार-बार अपराध करने पर एक हिस्ट्रीशीटर का गुंडा एक्ट के तहत चालान कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बार-बार अपराध करने पर एक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चंद्र मोहन सिंह ने हिस्ट्रीशीटर दीपक सिंह कनवाल उर्फ दिनेश निवासी पहल खत्याड़ी का गुंडा एक्ट के तहत चालान कर डीएम कार्यालय को रिपोर्ट भेज दी है। दीपक सिंह कनवाल पर आबकारी एक्ट के तहत 11 मामले दर्ज हैं और आरोपी इस तरह के अपराध करने का आदी है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने हाल ही में सभी हिस्ट्रीशीटरों की थाने में परेड कराई थी। जिसमें चार हिस्ट्रीशीटर मौजूद हुए। अन्य हिस्ट्रीशीटरों की भी जल्द परेड कराई जाएगी। सभी हिस्ट्रीशीटरों को हर रविवार थाने में हाजिरी लगाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


दो लोगों से 48 बोतल अवैध शराब बरामद
एसएसपी पी रेणुका देवी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत भतरौंजखान पुलिस ने बृहस्पतिवार को कार (संख्या यूके 01ए 4632) के चालक श्याम सिंह निवासी उपराड़ी रानीखेत के पास से 24 बोतल अवैध शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। उधर, द्वाराहाट थाना क्षेत्र में घटगाड़ के पास रंजीत सिंह के पास 24 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। उसके खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed