फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   बच्चों को दिए अच्छे संस्कार ही करेंगे देश की दिशा तय

बच्चों को दिए अच्छे संस्कार ही करेंगे देश की दिशा तय

Mon, 12 Nov 2018 11:18 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को दिए अच्छे संस्कार ही करेंगे देश की दिशा तय
अल्मोड़ा बालप्रहरी द्वारा पुष्पलता जोशी स्मृति न्यास के सहयोग से बाल दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा में बाल मेला आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त उप शिक्षा निदेशक विपिन चंद्र जोशी ने कहा कि बच्चे देश के कर्णधार हैं। बच्चों को दिए अच्छे संस्कार ही देश की दिशा तय करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज युवा वर्ग सही दिशा से भटक रहा है। ऐसी परिस्थितियों में बच्चों में अच्छे संस्कार जागृत करना चुनौतीपूर्ण है।

बच्चों को मानवीय और सामाजिक मूल्यों की शिक्षा दी जानी जरूरी है। बाल साहित्य संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज पंत ने कहा कि बालप्रहरी, बाल साहित्य संस्थान और भारत ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा बच्चों में प्रतिभा जागृत करने को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्राथमिक, जूनियर और सीनियर वर्ग की भाषण, चित्रकला, कहानी लेखन, कविता, श्रुतिलेख प्रतियोगताएं हुई। जिनमें महालक्ष्मी जोशी, मन्नत गडिया, वैशाली पंत, करन मर्तोलिया, गरिमा जोशी, राहुल पांडे, कुमकुम ठठोला, आयुष, कामाक्षी बनौला, विशेष कपिल प्रथम रहे। उन्हें पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा 45 अन्य बच्चों को भी शील्ड आरै बाल साहित्य भेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विभिन्न विद्यालयों के 507 बच्चों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। प्रतियोगिताएं कराने में नीरज पंत, भगवत बगडवाल, डॉ. महेंद्र सिंह मिराल, गोविंद सिंह रावत, उदय किरौला, अनिल पुनेठा ने सहयोग दिया। संयोजक डॉ. गोविंद सिंह रावत ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर मदन लाल साह, दयाकृष्ण कांडपाल, डा. दलीप सिंह बोरा, किशोर जोशी, कमल बिष्ट, ज्योति पांडे, राम चंद्र सिंह रौतेला, डा. विनोद राठौर, पुष्पा कैड़ा, सतीश भट्ट, शंकर दत्त भट्ट, गणेश भट्ट, संतोष किरौला, गोपाल गैड़ा आदि मौजूद थे। ॉ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed