{"_id":"5c55d67ebdec22738e36aa61","slug":"161549129342-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर बरसे आल्पस कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर बरसे आल्पस कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। छह माह का वेतन देने, बंद पड़ी कंपनी को दोबारा संचालित करने और फैक्ट्री प्रबंधक और कंपनी के डायरेक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आल्पस कर्मचारियों का आमरण अनशन आठवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान बलवंत सिंह बिष्ट और महेंद्र सिंह बिष्ट ने शनिवार को चौथे दिन भी अनशन जारी रखा। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया।
गांधी पार्क स्थित धरना स्थल पर कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी है। आंदोलन के बाद अब आमरण अनशन तक करने को उन्हें मजबूर होना पड़ रहा है, लेकिन सरकार की ओर से उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है। इस दौरान समर्थन देने पहुंचे अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने भी सरकार से कर्मचारियों के हित में जल्द निर्णय लेने की मांग की।
धरने पर माया देवी, सीमा, गीता, नंदी, नीमा, हेमा नयाल, हंसी लोहनी, लेखा जोशी, बबीता रानी, कविता, दीपा, मंजु, कला, शांति, रीता, संगीता, रेखा, सुमन जोशी, हीरा, किरन, चंपा साह, सरोज, दीपा पांडे आदि बैठे।