{"_id":"5c2131e0bdec225726711756","slug":"161545679328-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम के बाद मजदूर का किया गया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम के बाद मजदूर का किया गया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सलौंज (झुपुलचौरा) में बिजली पोल के टूट जाने से मृत धामुक गांव निवासी 28 वर्षीय मजदूर राजेश गिरि के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। बिजली विभाग ने मृतक की मां को तात्कालिक सहायता के रूप में 80 हजार रुपये का चैक भी सौंप दिया है।
विभाग के अधिशासी अभियंता दीनदयाल सिंह पांगती ने बताया कि विभागीय सहायता का चैक मृतक की मां को आज दे दिया गया है। घटना की रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि अधीक्षण अभियंता द्वारा इस मामले में जांच कमेटी गठित की जाएगी। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर शेष मुआवजा राशि मृतक के परिजनों को दी जाएगी।