{"_id":"5b7858bd42c792466a505108","slug":"161534613693-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द वर्दी में दिखेंगे रोडवेज, केमू और टैक्सी के चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द वर्दी में दिखेंगे रोडवेज, केमू और टैक्सी के चालक
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जल्द ही केमू और रोडवेज की बसों के अलावा व्यवसायिक वाहनों के चालक और परिचालक वर्दी में दिखाई देंगे। वर्दी में नहीं होने पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई का भी प्रावधान है। नियमों का पालन कराने और चालकों को जानकारी देने के लिए संभागीय परिवहन विभाग ने फिलहाल जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है।
जुलाई में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाने के अलावा रोडवेज, केमू और सभी व्यवसायिक वाहनों के चालकों और परिचालकों के लिए वर्दी पहनने का आदेश जारी किया था। कोर्ट के आदेश आने के बाद परिवहन विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है। अल्मोड़ा में वर्तमान में 37 हजार रजिस्टर्ड वाहन हैं। जिनमें 110 बसें और चार हजार टैक्सी-मैक्सी वाहन हैं।
एआरटीओ आलोक जोशी ने बताया कि अब बस के अलावा व्यवसायिक वाहन चालकों और परिचालकों को भी ग्रे कलर की कमीज और पैंट पहनना अनिवार्य है। इन दिनों बकायदा अभियान चलाकर चालक, परिचालकों को जागरूक किया जा रहा है। बगैर वर्दी के वाहन चलाने पर हाईकोर्ट द्वारा संबंधित चालक, परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश हैं।