फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जिले के 81 विद्यालयों में होगा राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण

जिले के 81 विद्यालयों में होगा राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण

Sat, 03 Feb 2018 11:17 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
जिले के 81 विद्यालयों में होगा राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण के तहत जिले के 81 विद्यालयों में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और हिंदी विषय में कक्षा दस में अध्ययनरत विद्यार्थियों का उपलब्धि सर्वेक्षण पांच फरवरी को आयोजित हो रहा है। सर्वेक्षण में 65 राजकीय विद्यालय, 10 सहायता प्राप्त विद्यालय और पांच मान्यता प्राप्त, एक आईसीएसई बोर्ड का विद्यालय शामिल है।
विज्ञापन

पांच फरवरी को कक्षा दसवीं के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहे उपलब्धि सर्वेक्षण की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। परीक्षा को सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए प्रत्येक चयनित माध्यमिक विद्यालयों में दो-दो फील्ड जांच अधिकारी को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा डीएम ईवा आशीष ने भी प्रत्येक विकासखंड के लिए एसडीएम, खंड शिक्षा अधिकारी और तहसीलदार में से दो-दो पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है। उन्होंने प्रत्येक पर्यवेक्षक को सर्वेक्षण के दिन पांच से आठ विद्यालयों का अनुश्रवण करने के निर्देश दिए हैं। इधर, फील्ड जांच अधिकारी और चयनित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी इन दिनों एक-एक दिन का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को सर्वेक्षण को गंभीरता से लेने और लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि चयनित विद्यालयों को चार फरवरी को भी खुला रखने के निर्देश दिए गए हैं। विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, फील्ड जांच अधिकारियों को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एचबी चंद, डायट के डॉ. राजेंद्र सिंह और जिला संदर्भ व्यक्ति विनोद कुमार राठौर द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed