फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   23 गांवों को पालिका में मिलाने का फैसला वापस ले सरकार

23 गांवों को पालिका में मिलाने का फैसला वापस ले सरकार

Tue, 19 Dec 2017 10:42 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
23 गांवों को पालिका में मिलाने का फैसला वापस ले सरकार
अल्मोड़ा। सीमावर्ती 23 गांवों को पालिका में मिलाए जाने के खिलाफ ग्रामीण संघर्ष समिति द्वारा गुरुवार 21 दिसंबर को जिला मुख्यालय में जुलूस निकाला जाएगा। समिति की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हवालबाग ब्लाक की 23 ग्राम पंचायतों को पालिका में लिए जाने का फैसला सरकार द्वारा वापस लिए जाने तक ग्रामीण आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार के इस फरमान पर स्थानीय विधायक सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने ग्रामीण जनता को विश्वास दिलाया था कि गांवों को पालिका में शामिल नहीं होने दिया जाएगा, पर सरकार ने अब तक इस मामले में कोई फैसला नहीं लिया है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सितंबर माह में ग्रामीणों ने आंदलोन चलाया था। विधायक सहित सत्ता पक्ष के नेताओं ने आश्वासन पर आंदोलन स्थगित किया गया था। पर अब तक इस मामले में जिला प्रशासन और सरकार के स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जो कि ग्रामीणों के हितों के खिलाफ है। तय हुआ कि गुरुवार 21 दिसंबर को इन गांवों के लोग प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख सूरज सिराड़ी और संचालन भुवन बिष्ट ने किया। बैठक में सचिव और खत्याड़ी के प्रधान हरीश कनवाल, ज्येष्ठ उप प्रमुख महेश चंद्र, महेश परिहार, योगी सुंदरनाथ, कमलेश कनवाल, हर्ष कनवाल, सुंदर सिंह, संजय सिंह, चंदन रावत, रवींद्र बिष्ट, बबलू तिवारी, सोम तिवारी, मीरा देवी, रंजना देवी, भागीरथी, गोपाल सिंह, राजेंद्र मेहता अंबी राम आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed