{"_id":"5a09e5c74f1c1b87698bb2ca","slug":"161510598087-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावत बोले खुद लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, प्रचार का जिम्मा लेंगे अपने कंधों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावत बोले खुद लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, प्रचार का जिम्मा लेंगे अपने कंधों में
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नोटबंदी और जीएसटी को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने काले धन को समाप्त करने के लिए नोटबंदी करने की बात कही थी, लेकिन इसकी आड़ में काले धन को सफेद कर लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि 20 से 50 प्रतिशत कमीशन देकर बड़ी मात्रा में नोट बदल लिए गए और यह काम किसी बड़े पद पर बैठे व्यक्ति के संरक्षण के बिना संभव नहीं था।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जीएसटी को शुरू से ही खराब कर दिया है और अब बार-बार संशोधन करके टल्ले लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा अब इसे दुरुस्त करना संभव नहीं है। उन्होंने अल्मोड़ा में हुई महिला रैली को लोकसभा चुनाव की तैयारियों का हिस्सा बताया। साथ ही कहा कि वह खुद लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और प्रचार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेंगे।
यहां शिखर सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए रावत ने आरोप लगाया कि नोटबंदी के दौर में भारी कमीशन लेकर बड़ी मात्रा में काला धन सफेद किया गया। आरोप लगाया कि जीएसटी में किए गए गलत प्रावधानों के कारण देश की अर्थव्यवस्था में गिरावट आ रही है। जीएसटी के कारण छोटे से लेकर बड़े उद्यमियों में विश्वास की कमी पैदा हो गई है। एक सवाल के जवाब में रावत ने कहा कि अल्मोड़ा में हुई महिला रैली बहुत कामयाब रही है और इससे पार्टी को नई ताकत मिली है।
विज्ञापन
सवालों के जवाब में कहा कि 2019 में होने जा रहे लोकसभा चुनावों में वह खुद चुनाव लड़ने के बजाय नए लोगों को मौका देना चाहेंगे। वह खुद प्रचार की जिम्मेदारी अपने कंधे पर लेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि भाजपा के लोग उनकी सरकार पर खजाना खाली करने और राज्य को 45 हजार करोड़ रुपये के कर्ज में छोड़ जाने का आरोप लगा रहे हैं जबकि उनकी सरकार ने सबसे कम कर्ज लिया जबकि 2007 से 2012 तक शासन करने वाली भाजपा सरकार के वक्त सबसे अधिक कर्ज लिया गया। सरकार को विलाप छोड़कर विकास और अर्थव्यवस्था को ठीक करना चाहिए।
पूर्व सीएम ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने गरीब और निम्न मध्यम वर्गों, महिलाओं और बच्चों से जुड़ी कई कल्याणकारी योजनाओं के बजट में करीब 600 करोड़ रुपये की कटौती कर दी है। इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, धारचूला के विधायक हरीश धामी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, ललित फस्र्वाण, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, राजेंद्र बाराकोटी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पिथौरागढ़ के पालिकाध्यक्ष जगत खाती, आनंद सिंह बगडवाल, तारु जोशी, हेम तिवारी आदि मौजूद थे।
हवाई सेवा शुरू नहीं की तो मार्च में करेंगे उपवास
अल्मोड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार ने मार्च तक नैनी-सैणी और गौचर के लिए हवाई सेवा शुरू नहीं की तो इसके विरोध में वह मार्च में 24 घंटे का उपवास रखेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई हवाई सेवा को सरकार ने बंद करा दिया। हवाई सेवा शुरू किए बगैर पहाड़ी इलाकों में पर्यटन को बढ़ावा देना संभव नहीं है।