Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   छह वर्षीय छात्र ब्लड कैंसर से बीमार

छह वर्षीय छात्र ब्लड कैंसर से बीमार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
छह वर्षीय छात्र ब्लड कैंसर से बीमार
अल्मोड़ा। एमईएस कार्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मी ईश्वर सिंह का छह वर्षीय पुत्र लछम सिंह ब्लड कैंसर से पीड़ित है। उसका उपचार एम्स दिल्ली में चल रहा है। डॉक्टरों ने उसके उपचार में 19 लाख रुपये का खर्च बताया है। पिता ने पुत्र के उपचार को लोगों से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


एमईएस में चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात ईश्वर सिंह का छह वर्षीय पुत्र लछम सिंह स्प्रिंग डेल्स स्कूल अल्मोड़ा में कक्षा दो में पढ़ता है। डेढ़ साल पहले तबियत बिगड़ने पर परिजन लछम सिंह को उपचार के लिए दिल्ली ले गए। वहीं उसके परीक्षण कराए गए जिसमें लछम सिंह को ब्लड कैंसर पाया गया।
विज्ञापन


पिता अपनी जमा पूंजी पुत्र लछम सिंह के उपचार में खर्च कर चुके हैं। वर्तमान में लछम सिंह एम्स में भर्ती है। डॉक्टरों ने बोन मैरो ट्रांसप्लांट में कुल 19 लाख रुपये का खर्च बताया है। उसकी बड़ी बहन तेरह वर्षीय भावना का बोन मैरो ट्रांसप्लांटन भाई लछम सिंह में करना है। ईश्वर सिंह ने पुत्र के उपचार में लोगों से मदद की गुहार लगाई है। पिता ईश्वर सिंह के नाम पर आईडीबीआई बैंक शाखा अल्मोड़ा में खाता है, जिसका खाता संख्या 0415104000019567 और आईएफएससी कोड- आईबीकेएल0000415 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed