{"_id":"5cf2be30bdec22071212e331","slug":"15594123179-almora-news152","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटेक वैल लीकेज की जांच में लीपापोती बर्दाश्त नहीं होगी: कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटेक वैल लीकेज की जांच में लीपापोती बर्दाश्त नहीं होगी: कांग्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता मनोज तिवारी ने अल्मोड़ा नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पानी के संकट पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने कोसी से मटेला तक पेयजल लाइन विस्तारीकरण और इंटेक वैल के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये से अधिक बजट मंजूर किया था।
उन्होंने इंटेक वैल में लीकेज पाए जाने को गंभीर मामला बताते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जांच के नाम पर लीपापोती की तैयारी कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि करोड़ों की लागत से बन रहे इंटेक वैल का निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही इसमें लीकेज पाए जाने से इस योजना पर सवाल उठने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा नगरवासियों को हर रोज नियत समय पर पानी मिलना चाहिए और जहां जरूरी हो वहां टैंकरों से पानी का वितरण किया जाए।