फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   अपूर्वा बालिकाओं के लिए आदर्श : चौहान

अपूर्वा बालिकाओं के लिए आदर्श : चौहान

Tue, 15 May 2018 10:49 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
अपूर्वा बालिकाओं के लिए आदर्श : चौहान
अल्मोड़ा। जीजीआईसी अल्मोड़ा के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में आईएएस परीक्षा में देश में 39वीं रैंक हासिल करने वाली खोल्टा निवासी अपूर्वा पांडे को सम्मानित किया गया। अपूर्वा ने छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के मंत्र भी दिए। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि अपूर्वा बालिकाओं के लिए एक आदर्श हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने अपूर्वा की उपलब्धि को अल्मोड़ा ही नहीं उत्तराखंड, देश का सम्मान बताया। निवर्तमान सभासद हेम तिवारी ने छात्राओं से भी कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। अल्मोड़ा अर्बन बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, डेकेयर सेंटर के महासचिव डॉ. गिरीश चंद्र जोशी, केमिस्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मोती लाल वर्मा, केवल सती, गोकुल सिंह मेहता ने भी विचार रखे। अपूर्वा की माता मीना पांडे ने कहा कि अपूर्वा अब पूरे देश की बेटी है।
विज्ञापन


अपूर्वा ने छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के टिप्स दिए और उनको आत्मविश्वास के साथ निरंतर अध्ययन, मनन कर आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कोई भी परीक्षा कठिन नहीं होती है, लेकिन लगन के साथ दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास से आगे बढ़ने पर निश्चित तौर पर सफलता मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई संगठनों और गणमान्य लोगों ने अपूर्वा को प्रतिभा सम्मान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकृष्ण कुटीर के प्रभारी स्वामी सोमदेवानंद महाराज ने और संचालन रेडक्रॉस प्रभारी मनीष तिवारी ने किया। इस मौके पर अपूर्वा के पिता किशन चंद्र पांडे, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शेखर लखचौरा, गिरीश मल्होत्रा, कौस्तुभ पंाडे, अशोक पांडे, सरिता टम्टा, मनीष जोशी, राधा नेगी, कैलाश गुरूरानी, चारू पांडे, गिरीश तिवारी, विपिन तिवारी, शेखर जोशी, दीपा जोशी, राजेंद्र जोशी, आशा पांडे, प्रभारी प्रधानाचार्या सुधा उप्रेती के अलावा विद्यालय की छात्राएं और अन्य शिक्षिकाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed