{"_id":"5a7739314f1c1bff388b659f","slug":"151517762865-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में 15 स्थानों पर लगेंगे भूमिगत कूड़ेदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में 15 स्थानों पर लगेंगे भूमिगत कूड़ेदान
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर पालिका परिषद स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 15 स्थानों पर भूमिगत कूड़ेदान लगाने जा रही है। एक करोड़ चार लाख रुपये की इस योजना के लिए 47 लाख रुपये हुडको ने अनुदान के तौर पर मंजूर किए हैं। कूड़ेदान लगाने के लिए स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं और तीन माह के भीतर काम पूरा हो जाएगा।
अल्मोड़ा नगर में बीते कुछ समय से सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। नगर पालिका परिषद और जिला प्रशासन ने हाल में सफाई के लिए कई बार विशेष अभियान चलाए हैं। इसके बावजूद कूड़ा निस्तारण को लेकर शिकायतें मिलती रहती हैं। जगह-जगह लगे कूड़ाघरों में कई बार जानवर कूड़ा फैला देते हैं। कई बार देर से कूड़ा उठने पर भी गंदगी फैल जाती है। कुछ जगहों पर लोग भी घर के बाहर ही कूड़ा आदि फेंक देते हैं। इसे देखते हुए नगर पालिका परिषद ने अब भूमिगत कूड़ेदान स्थापित करने की योजना बनाई है।
नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि नगर में 15 स्थानों पर स्टील के भूमिगत कूड़ेदान लगाए जाएंगे। 1.04 करोड़ रुपये की इस योजना के लिए हुडको से 47 लाख रुपये अनुदान के तौर पर मंजूर हुए हैं। शेष धनराशि के लिए चतुर्थ राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत मांग की जा रही है। अगर वित्त आयोग से बजट मंजूर नहीं हुआ तो नगरपालिका परिषद अपने संसाधनों से इसके लिए पैसा लगाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भूमिगत कूड़ेदान लगने के बाद कूड़ा बिखरने की समस्या से निजात मिल जाएगी। इसके लिए इन सभी स्थानों पर नगरपालिका का वाहन डस्टबिन से कूड़ा हर रोज ले जाएगा। उन्होंने बताया कि भूमिगत कूड़ेदान लगाने के लिए स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं। इनमें से 12 जगहें लोनिवि प्रांतीय खंड के अंतर्गत हैं और लोनिवि से इसके लिए अनुमति ले ली गई है। अन्य तीन स्थान राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत पड़ते हैं।
एनएच के अधिकारियों से भी अनापत्ति मांगी गई है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि कूड़ेदान लगाने की प्रक्रिया चल रही है और तीन माह के भीतर कूड़ेदान लग जाएंगे। इससे सफाई व्यवस्था में काफी मदद मिलने की उम्मीद है।