फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   अल्ट्रा साउंड केंद्रों का हर माह औचक निरीक्षण करें अधिकारी: डीएम

अल्ट्रा साउंड केंद्रों का हर माह औचक निरीक्षण करें अधिकारी: डीएम

Mon, 18 Sep 2017 11:07 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
अल्ट्रा साउंड केंद्रों का हर माह औचक निरीक्षण करें अधिकारी: डीएम
अल्ट्रा अल्मोड़ा। जिलाधिकारी ईवा आशीष ने शिशु एवं मातृ मृत्युदर में कमी लाने के लिए गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सा विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने हर माह अल्ट्रा साउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण करने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों को उनके क्षेत्र में तैनात एएनएम को अपने ही क्षेत्र में निवास करने को निर्देशित करने को कहा। उन्होंने क्षेत्र में ड्यूटी नहीं देने और अन्यत्र निवास करने वाली एएनएम की सूची भी उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन


उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जहां लिंगानुपात में भिन्नता पाई जाती है, उस क्षेत्र में अध्ययन कर सुधार के लिए कदम उठाने और उन क्षेत्रों में कैंप लगाकर महिलाओं को अस्पतालों में प्रसव कराने के फायदे बताने के निर्देश दिए हैं। कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए उन्होंने क्लीनिक सेंटरों को नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने और प्रत्येक माह में अल्ट्रा साउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. निशा पांडे, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सविता ह्यांकि, डा. योगेश पुरोहित, हिमांशु मस्यूनी, ग्रास संस्था के गोपाल सिंह चौहान, दीप भट्ट, भुवन बोरा, डा. डीएस नेई, पीएमएस बेस डा. टीडी रेखोलिया समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed