{"_id":"5aac10104f1c1b8c778b605c","slug":"141521225744-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटक और पर्चे बांटकर जनता से एकजुट होने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटक और पर्चे बांटकर जनता से एकजुट होने की अपील
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। गैरसैण स्थायी राजधानी बनाने के संकल्प के साथ उपपा की महिला शाखा ने शुक्रवार को नगर और आसपास के क्षेत्रों में नुक्कड़ सभा और पर्चे बांटकर जनता से इस मुद्दे पर एकजुट होने की अपील की।
गांधी पार्क से शुरूआत करते हुए उपपा की महिला शाखा टीम ने रानीधारा, धार की तूनी, मटेला, हवालबाग, कोसी, कटारमल, ज्योली और कठपुड़िया में नुक्कड़ नाटक और पर्चे बांटते हुए गैरसैंण को राज्य की स्थायी राजधानी बनाने का संकल्प लिया और लोगों से भी आंदोलन में बढ़-चढ़ कर भागीदारी करने की अपील की। यात्रा का नेतृत्व कर रही पार्टी की केंद्रीय महिला संयोजक रेखा धस्माना और आनंदी वर्मा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के आंदोलन में बढ़चढ़कर भागीदारी करने वाली महिला शक्ति को राज्य की अवधारणा से खिलवाड़ करने वाली ताकतों को सबक सिखाने को तैयार रहना चाहिए। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी और जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत ने कहा कि महिला शक्ति की पदयात्रा आंदोलन में नई ऊर्जा का संचार करेगी। इस दौरान पूर्व सैनिक पूरन सिंह महरा, लीला आर्या, अनीता बजाज, रंजना सिंह, विमला, पुष्पा रावत, सोनी पटवाल, अमीनुर्रहमान, राजू गिरी आदि थे।
पदयात्रा नानीसार पहुंची
उपपा की महिला शाखा की पदयात्रा का नानीसार पहुंचने पर नानीसार बचाओ संघर्ष समिति ने भव्य स्वागत किया। स्थायी राजधानी गैरसैण बनाने को लेकर महिला शाखा की पद यात्रा अल्मोड़ा से द्वारसौं पहुंची। यात्रा में विशन सिंह, गोपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, आनंद सिंह, प्रताप सिंह, विनोद सिंह आदि शामिल रहे।