फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   अज्ञात बीमारी की चपेट में आने से बूड़ाधार में 15 दिन में चार दर्जन बकरियां मरी

अज्ञात बीमारी की चपेट में आने से बूड़ाधार में 15 दिन में चार दर्जन बकरियां मरी

Sat, 17 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात बीमारी की चपेट में आने से बूड़ाधार में 15 दिन में चार दर्जन बकरियां मरी
धौलछीना (अल्मोड़ा)। विकासखंड भैंसियाछाना के आपदा प्रभावित बूड़ाधार गांव में पशुपालकों की बकरियों को अज्ञात बीमारी ने घेर लिया है। इसके कारण 15 दिनों में चार दर्जन बकरियों की मौत हो गई है। सूचना पर बृहस्पतिवार शाम डॉक्टरों की टीम ने गांव का दौरा किया और शिविर लगाकर बीमार बकरियों का इलाज किया।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने बताया कि जंगल से घर आते ही बकरियां लड़खड़ाने लगती हैं और उनका पेट फूलने लगता है। एक-दो दिन में ही बकरी मर जाती है। क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष कुमार ने बताया कि गांव के लगभग एक दर्जन पशुपालकों की करीब 50 से ज्यादा बकरियों की मौत हो चुकी है। बीमारी के कारण कैलाश राम की सात, किशन राम, श्यामलाल, सुनीता, पप्पूलाल की चार-चार, शोभा देवी, पूजा देवी की तीन-तीन बकरियों की मौत हो चुकी हैं। इसके अलावा कई अन्य ग्रामीणों की भी एक या दो बकरियों की भी मौत हो चुकी है। शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को डॉक्टरों की टीम ने गांव में शिविर लगाकर 87 बकरियों का इलाज किया और दवा बांटी। शिविर मेें डॉ. रचना, डॉ. करन गुप्ता, रविंद्र सिंह राणा, गीता, जगदीप मेहता, राजेंद्र भाकुनी आदि थे। इधर, क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष कुमार ने शासन से पशुपालकों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed