फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जागेश्वर मंदिर समिति के बारे में भ्रामक प्रचार करने का आरोप

जागेश्वर मंदिर समिति के बारे में भ्रामक प्रचार करने का आरोप

Mon, 18 Sep 2017 11:07 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
जागेश्वर मंदिर समिति के बारे में भ्रामक प्रचार करने का आरोप
जागेश्वर मंदिर समिति अल्मोड़ा। जागेश्वर मंदिर के कुछ पुजारियों ने असामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर समिति के बारे में भ्रामक प्रचार किए जाने की शिकायत राज्यपाल से की है। जिलाधिकारी के माध्यम से भेजे ज्ञापन में उन्होंने बताया कि वर्तमान समिति से जुड़े कुछ पदाधिकारी सोशल मीडिया के जरिए दुष्प्रचार करने में लगे हैं। उन्होंने मंदिर समिति के लिए योग्य पदाधिकारियों, व्यक्तियों को अवसर दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में उन्होंने बताया कि मंदिर समिति गठन से पूर्व प्रभावी प्रबंधन नहीं होने से मंदिर आर्थिक भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ था। जिससे आम जनमानस और श्रद्धालुओं में विश्वास घट रहा था। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद व्यवस्थित प्रक्रिया शुरू हुई जिससे बेहतर प्रबंधन का कार्य हो रहा है। पुजारियों ने राज्यपाल से उच्च न्यायालय के आदेश की मूल भावना और आम जनमानस की आस्था को देखते हुए नई समिति में कुशल, योग्य व्यक्तियों को अवसर प्रदान करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में आनंद भट्ट, नवीन चंद्र भट्ट, भुवन चंद्र भट्ट, अंबा दत्त पांडे, महेश राम, हरि दत्त भट्ट, जिला पंचायत सदस्य मुन्नी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनीता देवी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed