{"_id":"5bbb9872867a5528226bb2c5","slug":"121539020914-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की कमी को दूर करने को विशेष बजट जारी हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की कमी को दूर करने को विशेष बजट जारी हो
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रहे तीन राजकीय इंटर कालेज के अभिभावक संघों ने चारों ओर से निराश होने के बाद आखिरकार प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा है, जिसे तहसील कार्यालय में सौंपा गया। अभिभावकों ने शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए विशेष बजट जारी करने की गुहार लगाते हुए चौखुटिया और द्वाराहाट क्षेत्र में शिक्षकों की कमी से उत्पन्न स्थितियों पर पीएम का ध्यान आकृष्ट करने का प्रयास किया है।
विकास खंड के विभिन्न राजकीय इंटर कालेजों में शिक्षकों की भारी कमी से पढ़ाई चौपट है। अभिभावक इसको लेकर लगातार गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी से आहत जीआईसी पटलगांव के अभिभावक संघ अध्यक्ष अमर सिंह, जीआईसी मासी के अध्यक्ष गोपाल दत्त मासीवाल और जीआईसी कलरौं के अध्यक्ष नारायण दत्त ममगाईं सहित संबंधित क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसील में सौंपा।
ज्ञापन में पढ़ेगा इंडिया तभी बढ़ेगा इंडिया, बेटिया पढ़ाओ, बेटियां बचाओ जैसे नारे के साथ समस्या लिखी गई है। कहा गया है कि उत्तराखंड को बचाने के लिए शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाना होगा, जिसके लिए शिक्षकों की नितांत जरूरत है। शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए विशेष पैकेज की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में तीन स्कूलों के पीटीए अध्यक्षों अमर सिंह रावत, गोपाल मासीवाल और एनडी ममगाईं के अलावा एलडी मठपाल, प्रेमसिंह, बचेसिंह, जीवन नेगी, भावना, हीरादेवी, रूद्रसिंह, हिम्मत सिंह, भूरसिंह, प्रेमगिरी तथा कल्याण सिंह आदि शामिल थे।