फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

Sat, 17 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका
अल्मोड़ा। डीडीए के विरोध में कांग्रेसियों ने चौघानपाटा में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस तुगलकी फरमान को वापस लेने की मांग उठाई। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने प्राधिकरण को वापस नहीं लिया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने जिले की भौगोलिक स्थिति को समझे बगैर नवंबर में डीडीए लागू कर दिया। इस कारण चार महीने बीतने के बाद केवल दो भवनों के नक्शे स्वीकृत हुए हैं। नक्शा पास करने के लिए काफी अधिक शुल्क भी सरकार ने तय किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्राधिकरण को तुरंत वापस लेने की मांग की। पुतला फूकंने वालों में नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, राजीव कर्नाटक, खजान मिश्रा,महामंत्री पंकज वर्मा, दीपांशु पांडे, सुनील कर्नाटक, अख्तर हुसैन, परवेज सिद्दकी, रजनी टम्टा, लीला जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


डीडीए के खिलाफ गांधी पार्क में धरना दिया
अल्मोड़ा। सर्वदलीय संघर्ष समिति का डीडीए के खिलाफ गांधी पार्क में धरना जारी है। इस मौक पर हुई सभा में वक्ताओं ने विकास प्राधिकरण को एक प्रकार की घोषित इमरजेंसी बताया। उन्होंने कहा कि इस कारण जनता को मानसिक दबाव के साथ ही आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि सरकार ने अव्यवहारिक तुगलकी फरमान जिले की जनता पर थोपा है। इसका विरोध जारी रखा जाएगा। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने लोगों को संबोधित किया। अध्यक्षता पूरन चंद्र तिवारी और संचालन अख्तर हुसैन ने किया। धरने में पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, आनंद सिंह बगड्वाल, अशोक पांडे, हर्ष कनवाल, मनोज सनवाल, हेम जोशी, ललित मोहन पंत, महेश टम्टा, दयाशंकर टम्टा, युसूफ तिवारी आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed