फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   अवैध लीसा मामले में डीएफओ ने जांच के आदेश दिए

अवैध लीसा मामले में डीएफओ ने जांच के आदेश दिए

Wed, 26 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
अवैध लीसा मामले में डीएफओ ने जांच के आदेश दिए
अल्मोड़ा। तीन दिन पहले यूपी उत्तराखंड बार्डर पर ट्रक में तस्करी के जरिए ले जाया जा रहा 342 कनस्तर अवैध लीसा पकड़े जाने के बाद मामले में अल्मोड़ा डीएफओ ने जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने मामले की छानबीन के लिए वन विभाग की एक टीम को कोटद्वार के लिए रवाना कर दिया है।
विज्ञापन


तीन दिन दिन पूर्व सोमवार रात को यूपी उत्तराखंड बार्डर क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग के दौरान कौड़िया चेक पोस्ट पर 342 कनस्तर लीसा मिलने और अवैध रूप से लीसा अल्मोड़ा से लाए जाने की सूचना मिलने के बाद डीएफओ आरएस प्रजापति ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। मालूम हो कि चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान लीसा मामले में पकड़े गए ट्रक परिचालक विनोद कुमार ने अल्मोड़ा से लीसा तस्करी की बात स्वीकारी थी।
विज्ञापन


परिचालक ने पुलिस को बताया कि लीसा अल्मोड़ा से रामनगर, धूमाकोट के रास्ते कोटद्वार होते हुए मुरादाबाद बेचने के लिए लाया जा रहा था। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि बरामद लीसा अल्मोड़ा के किस जगह से अवैध रूप से ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed