फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   दुगालखोला और रैलापाली के लोग पहली बार करेंगे नगर में मतदान

दुगालखोला और रैलापाली के लोग पहली बार करेंगे नगर में मतदान

Sat, 17 Nov 2018 10:53 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
दुगालखोला और रैलापाली के लोग पहली बार करेंगे नगर में मतदान
अल्मोड़ा। लोगों के विरोध के बावजूद इस बार दुगालखोला और रैलापाली क्षेत्र को नगर पालिका परिषद में शामिल कर लिया गया। दोनों वार्डों के लोग नगरपालिका परिषद में शामिल होने के इच्छुक नहीं थे इस कारण नगर निकाय चुनावों को लेकर उनमें खास उत्साह नहीं दिखाई दे रहा है। इन दो नए वार्डों के मतदाता इस चुनाव में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन

इन दो नए वार्डों के लोग नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और सभासद के चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे। इसमें रैलापाली वार्ड में 1371 तथा और दुगालखोला वार्ड में 1807 मतदाता हैं। दोनों वार्डों के 3178 नए मतदाता इस चुनाव में खास भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका में शामिल होने का विरोध करने वाले मतदाताओं का एक तबका चुनाव बहिष्कार पर भी जोर देता रहा है। इसका असर कम मतदान के रूप में भी हो सकता है हालांकि वक्त बीतने के साथ स्थितियां काफी सामान्य हो गई हैं। सभासदों के उम्मीदवार भी मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने में जुटे हैं। दूसरी तरफ पालिकाध्यक्ष पदों के प्रत्याशी अंतिम क्षणों में भी इन दोनों वार्डों के मतदाताओं का रुख भांपने के साथ ही उन्हें अपने तरीके से रिझाने के प्रयास में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed