फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   आय दोगुनी करने को कृषक विविधता वाली खेती करें

आय दोगुनी करने को कृषक विविधता वाली खेती करें

Fri, 26 Oct 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
आय दोगुनी करने को कृषक विविधता वाली खेती करें
अल्मोड़ा। सहकारी संस्था इफ्को की ओर से हवालबाग ब्लॉक के ग्राम पंचायत पाखुड़ा में हुई किसान सभा में विशेषज्ञों ने कहा कि किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने के लिए उन्हें बहुप्रकारीय खेती करनी होगी।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र मेटला के प्रभारी डॉ. आरके शर्मा ने कहा कि कृषक खेती के साथ पशुपालन, पॉलीहाउस में बेमौसमी सब्जी उत्पादन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, फूलों की खेती करें। खेती में विविधता से कृषकों की आय में बढोतरी होगी। वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. बीडी सिंह ने रबी के सीजन में गेहूं, मटर आदि की वैज्ञानिक विधि से खेती करने को कहा। उन्होंने कहा कि कृषक वैज्ञानिक तौर तरीकों से खेती कर सही बीज का चुनाव, समय पर बुवाई, बुवाई विधि, खरपतवार, स्वकीट प्रबंधन करें तो उत्पादकता बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन


सह परियोजना निदेशक आत्मा सौरभ सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों को पचास फीसदी अनुदान में बीज, दवाएं, कृषि यंत्र दिए जा रहे हैं। मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल बीमा योजना, फार्म मशीनरी बैंक का कृषक लाभ उठाएं। इफ्को के सह क्षेत्र प्रबंधक रुद्रपुर अजय पाल सिंह ने जैव उर्वरकों के उपयोग की विधि बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीओ सहकारिता चंद्र प्रकाश ने बताया कि पं. दीन दयाल किसान कल्याण योजना के तहत दो फीसदी ब्याज पर सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को ऋण दिया जा रहा है। कृषक इसका लाभ उठाएं। अध्यक्षता प्रधान जोगा राम और संचालन इफ्को के क्षेत्र अधिकारी विनोद कुमार जोशी ने किया। इस अवसर पर किसानों को 200 किलो गेहूं, पांच किलो मटर का बीज, खाद, दवाओं के 80 पैकेट, जैव उर्वरक, जिंक निशुल्क वितरित किया गया। साथ ही पचास फीसदी अनुदान पर किसानों को स्प्रेपंप भी दिए गए। कार्यक्रम में रवींद्र सिंह, मोहन सिंह, महेंद्र सिंह, पार्वती देवी, सरस्वती देवी, विशन सिंह आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed