{"_id":"5b6c89e34f1c1b827d8b781c","slug":"111533839843-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशिया यंग लीडर्स फार डेमोक्रेसी कार्यक्रम में भाग लेने जन्मेजय ताइवान रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशिया यंग लीडर्स फार डेमोक्रेसी कार्यक्रम में भाग लेने जन्मेजय ताइवान रवाना
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड छात्र संगठन के सदस्य जन्मेजय तिवारी ताईवान फाउंडेशन फॉर डेमोक्रेसी के बुलावे पर ताईवान रवाना हो गए हैं। जन्मेजय 14 से 22 अगस्त तक ताईवान की राजधानी ताईपे में होने वाले पांचवें एशिया यंग लीडर्स फॉर डेमोक्रेसी कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे। लोकतंत्र और मानवाधिकार पर केंद्रित इस आयोजन में भाग लेने वाले वह एकमात्र भारतीय युवा हैं।
इक्कीस वर्षीय जन्मेजय उत्तराखंड के प्रमुख आंदोलनकारी और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी और संग्रहालय प्रभारी रहीं स्व. मंजू तिवारी के पुत्र हैं। जन्मेजय ने ग्रेस पब्लिक स्कूल रानीधारा और होली एंजिल स्कूल अल्मोड़ा से पढ़ाई की। बाद में एसएसजे परिसर अल्मोड़ा से इतिहास, राजनीति शास्त्र और अर्थशास्त्र विषय से बीए किया है। वर्तमान में वह उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी से इतिहास विषय से एमए कर रहे हैं।
जन्मेजय ने पिछले वर्ष मार्च-अप्रैल में लीवरपूल लंदन में पर्यावरणीय चिंताओं पर केंद्रित ग्रीन के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया था। जहां उन्हें एशिया प्रशांत क्षेत्र से यंग ग्रीन की आठ सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय समिति में चुना गया था। ताईवान में उन्हें आमंत्रित करने वाले फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य विश्व में लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। इस प्रतिष्ठित फाउंडेशन का गठन ताईवान सरकार के विदेश मंत्रालय के सुझाव पर जून 2003 में किया गया था।