{"_id":"5a9ec6024f1c1b8e238bc25f","slug":"101520354818-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनिस्टीरियल कर्मी नौ को कालीपट्टी बांधकर विरोध करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनिस्टीरियल कर्मी नौ को कालीपट्टी बांधकर विरोध करेंगे
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एजूकेशनल मिनिस्टीरियल आफीसर्स एसोसिएशन ने प्रधान सहायक पद से प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नति करने की मांग की है। संगठन ने प्रारंभिक शिक्षा कुमाऊं मंडल के अपर शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजकर समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। समस्याएं हल नहीं होने पर नौ मार्च को काली पट्टी बांधकर विरोध का एलान किया है।
संगठन के मंडलीय सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति में उच्च न्यायालय में वाद दायर होने के बाद भी विभाग का पक्ष अभी तक नहीं रखे जाने पर सदस्यों में रोष है। प्रधान सहायक के पद पर पदोन्नति के लिए गोपनीय आख्या नहीं मांगें जाने पर सदस्य पदोन्नति को लेकर आशंकित हैं। उन्होंने कहा कि समस्याएं हल नहीं होने पर कर्मचारी नौ मार्च को कालीपट्टी बांधकर विरोध करेंगे।