फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   akharas give one crore rupees for disaster victims

आपदा पीड़ितों के लिए अखाड़ों ने दिए एक करोड़ रुपये

Sun, 23 Jun 2013 12:22 PM IST
हरिद्वार/ब्यूरो
हरिद्वार/ब्यूरो Updated Sun, 23 Jun 2013 12:22 PM IST
विज्ञापन
akharas give one crore rupees for disaster victims

सभी अखाड़ों के साधु-संतों ने कनखल के पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन में आपात बैठक बुलाकर आपदा पीड़ितों के लिए करीब एक करोड़ की राशि एकत्रित की। आने वाले दिनों में और अधिक राशि एकत्रित की जाएगी।

विज्ञापन


महामंडलेश्वर डा. श्यामसुंदर दास शास्त्री की अध्यक्षता और महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद के संचालन में संतों ने आपदा के मृत लोगों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

उत्तराखंड आपदा की विशेष कवरेज


जूना अखाड़े ने पांच लाख, जयराम आश्रम ने पांच लाख, बड़े अखाड़े ने पांच लाख, महानिर्वाणी अखाड़े ने तीन लाख, निरंजनी अखाड़े ने ढाई लाख, निर्मल अखाड़े ने ढाई लाख, गरीबदासीय साधु समाज ने एक लाख, गुरूमंडल आश्रम ने एक लाख, जगदीश आश्रम ने एक लाख, भारत माता मंदिर ने एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन


अन्य साधु-संतों ने भी सामर्थ्य के अनुसार राशि दान की। आने वाले दिनों में पूरा अभियान चलाकर आश्रमों और अखाड़ों से धन एकत्रित किया जाएगा।

बैठक में स्वामी कल्याणानंद, ऋषिश्वरानंद, रामानंद पुरी, हरिवल्लभ दास, रघुवीर दास आदि संतों ने विचार रखे। निर्णय लिया गया कि मृतकों की आत्मशांति के लिए 13 दिन बाद आंदोलन किया जाएगा, जिसमें पुन: धन संग्रह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा सभा ने बांटी राहत सामग्री
हरकी पैड़ी की प्रबंधकारिणी संस्था गंगा सभा ने शनिवार को तीसरे दिन भी राहत सामग्री बांटी। गंगा सभा के प्रचार सचिव अखिलेश शास्त्री ने बताया कि केंद्रीय नियंत्रण कक्ष सीसीआर में वस्त्र, चप्पलें, जूते आदि सामग्री एकत्रित कर प्रशासन को सौंपी गई है। सभा के शिविर में जो लोग आ रहे हैं उन्हें सभी प्रकार की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed