फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Aadhar card is must for subsidies.

सब्सिडी चाहिए तो आधार कार्ड बनवाइए

Mon, 21 Mar 2016 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 21 Mar 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
Aadhar card is must for subsidies.
आधार कार्ड - फोटो : demo pic

केन्द्र सरकार ने सब्सिडी लेने वालों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। ऐसी स्थिति में अलग-अलग योजनाओं के तहत सब्सिडी का लाभ उठा रहे उपभोक्ताओं को आधार कार्ड अनिवार्य रूप से बनाना होगा। वरना कुछ समय बाद उनकी सब्सिडी रोक दी जाएगी। 

विज्ञापन


केन्द्र सरकार लगातार उपभोक्ताओं से अपील कर रही है कि वह जल्द से जल्द अपना आधार कार्ड बनवा ले। आधार कार्ड सबके लिए अनिवार्य है। इसके बावजूद कुछ लोग ने अभी तक आधार कार्ड नहीं बनवाया है। 
विज्ञापन


अब केन्द्र सरकार ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि जिनके पास आधार कार्ड होगा उन्हें ही सब्सिडी का लाभ मिलेगा। हालांकि अभी तय नहीं हुआ है कि आधार कार्ड नहीं बनवाने वाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी कब से रोकी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 मार्च से पहले करा लें आधार लिंक
वहीं गैस एजेंसियों ने अपने उपभोक्ताओं को 31 मार्च तक का समय दिया हुआ है। इससे पहले उपभोक्ता अपने गैस कनेक्शन को आधार से लिंक करवा लें। 

वरना उसके बाद उपभोक्ताओं की सब्सिडी कभी भी रुक सकती है। एक जानकारी के मुताबिक शहर में अभी तक करीब 90 हजार राशनकार्ड ही आधार से लिंक किए गए हैं। 

केंद्र सरकार काफी समय से उपभोक्ताओं से अपील कर रही है कि वह आधार कार्ड बनवा लें। इस क्रम में देहरादून जिले के काफी लोगों ने आधार कार्ड बनवाया। मगर अभी भी कुछ लोग रह गये हैं। जो रह गये है उनसे अपील है कि वह  जल्द से जल्द अपना आधार कार्ड बनवा ले। आने वाले समय में सब्सिडी सिर्फ आधार कार्ड वाले उपभोक्ताओं को मिलेगी। 
-पीएस पांगती, जिला पूर्ति अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed