फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   a girl pregnent in college hostel

नौंवी की छात्रा के पेट में बच्चा, शिक्षा विभाग बता रहा गैस

Sun, 01 Sep 2013 12:58 PM IST
अमर उजाला, लक्सर
अमर उजाला, लक्सर Updated Sun, 01 Sep 2013 12:58 PM IST
विज्ञापन
a girl pregnent in college hostel

उत्तराख्ांड के लक्ससर में छात्रा के गर्भवती होने के मामले में शिक्षा विभाग बैकफुट पर आ गया है। विभागीय अधिकारी मामला टाईफाईंड बुखार और पेट की गैस से जुड़ा होने का बता रहे है।

विज्ञापन


साथ ही अधिकारियों ने इसे छात्रावास को बदनाम करने वाली साजिश करार दिया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को एक छात्रावास की नौवीं कक्षा की छात्रा के गर्भवती होने की चर्चाएं फैल गई थी।
विज्ञापन


पढें...आवासीय स्कूल में पढ़ने वाली नौंवी की छात्रा प्रेगनेंट, मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला उस समय चर्चाओं में आया था जब छात्रा की तबियत खराब होने पर उसे एक निजी नर्सिंग होम में उपचार के लिए ले जाया गया था।

छात्रा के गर्भवती होने की सूचना
चिकित्सक के जांच पड़ताल के बाद इस तरह की चर्चाएं सामने आई थी। इसके बाद उसे अधिकारी हरिद्वार उपचार के लिए ले गए थे।

एबीआरसी राजबीन ने भी बताया था कि कुछ लोगों द्वारा कार्यालय में छात्रा के गर्भवती होने की सूचनाएं दी गई थी। शिक्षा विभाग से ज़ुड़ आलाधिकारियों ने मामले की जांच कराए जाने की बात भी कहीं थी।


अफवाह करार दिया
लेकिन अगले ही दिन सभी अधिकारी बैकफुट पर दिखे। विभागीय लोगों ने इसे अफवाह करार दिया। विभागीय अधिकारी इस मामले को छात्रावास को बदनाम करने की एक साजिश करार दे रहे है।

जिला शिक्षाअधिकारी बेसिक पुष्पा रानी वर्मा का कहना है कि छात्रा को टाईफाईड बुखार और पेट गैस की शिकायत थी।

क्या था मामला
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के एक आवासीय स्कूल में नौवीं की छात्रा के गर्भवती पाए जाने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।

मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब गुरुवार की रात पेट दर्द की शिकायत होने पर छात्रा को एक स्थानीय निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed