{"_id":"c8e09a342df3c96638ef06e067f7e6e5","slug":"student-got-pregnant","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासीय स्कूल में पढ़ने वाली नौंवी की छात्रा प्रेगनेंट, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासीय स्कूल में पढ़ने वाली नौंवी की छात्रा प्रेगनेंट, मचा हड़कंप
अमर उजाला, लक्सर
Updated Sat, 31 Aug 2013 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के एक आवासीय स्कूल में नौवीं की छात्रा के गर्भवती पाए जाने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब गुरुवार की रात पेट दर्द की शिकायत होने पर छात्रा को एक स्थानीय निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि की।
इसके बाद शिक्षा अधिकारियों ने छात्रा को हरिद्वार स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। मामले की जानकारी पाकर परिजन भी छात्रा के पास पहुंच गए हैं। फिलहाल, परिजनों ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन
छात्रा के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर आए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आनन-फानन में मामले की जानकारी महकमे के अन्य उच्चाधिकारियों को दी। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक पुष्पा रानी वर्मा ने मामले की जानकारी होने की बात करते हुए जांच की बात कही।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने इस तरह की शिकायत की है। मामला गंभीर है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
- उत्तम सिंह चौहान, एसडीएम
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें