{"_id":"11-68203","slug":"Dehradun-68203-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्निंग लेवल से ऊपर बही गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्निंग लेवल से ऊपर बही गंगा
ऋषिकेश/ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2013 08:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को गंगा वार्निंग लेवल पार कर गई। सुबह से ही जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी जारी रही, दोपहर में गंगा का जलस्तर 339.55 मीटर आंका गया।
विज्ञापन
पुलिस सतर्क
उधर, प्रशासन की ओर से जलस्तर में बढ़ोत्तरी के दृष्टिगत गंगा और अन्य सहायक नदियों के तटों पर अलर्ट जारी करते हुए जल पुलिस को सतर्क कर दिया गया। शुक्रवार को करीब एक पखवाड़े बाद गंगा का जलस्तर वार्निंग लेवल पर पहुंचा। सुबह पांच बजे जलस्तर 339.33 आंका गया। इसके बाद से इसमें लगातार बढ़ोत्तरी आंकी गई।
विज्ञापन
सुबह छह बजे 339.36 मीटर, आठ बजे 339.38, पूर्वाह्न 10 बजे 339.39 मीटर रहा। इसके बाद दोपहर 12 बजे गंगा का जलस्तर वार्निंग लेवल 339.50 को पार कर गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार दोपहर 12 बजे वाटर लेवल 339.55 आंका गया। अपराह्न दो बजे तक जलस्तर 339.55 मीटर पर स्थिर रहा। इसके बाद इसमें गिरावट दर्ज की गई। शाम चार बजे 339.46 मी., रात आठ बजे 339.44 मीटर जलस्तर आंका गया।
विज्ञापन