{"_id":"11-65681","slug":"Dehradun-65681-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रभावितों को ट्रेन में निशुल्क सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रभावितों को ट्रेन में निशुल्क सफर
ऋषिकेश/ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2013 09:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल प्रबंधक उत्तर रेलवे मुरादाबाद सुनील माथुर ने कहा कि रेलवे ने आपदा से प्रभावित तीर्थयात्रियों के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश से ट्रेन में सफर की निशुल्क व्यवस्था की है। हरिद्वार से दो स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
खोली गई हेल्प लाइन
शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर खोले गए मेडिकल और राहत शिविर में व्यवस्थाओं का जायजा लेने आए मंडल प्रबंधक उत्तर रेलवे ने बताया कि स्थानीय रेलवे स्टेशन पर हेल्प लाइन खोली गई है। परिजन आपदा में फंसे तीर्थयात्रियों की जानकारी हेल्प लाइन नंबर 2434167 पर ले सकते हैं।
विज्ञापन
एक टीम तैनात
यहां रेलवे अधिकारियों की एक टीम तैनात की गई है। जिसमें सीनियर डिवीजनल पर्सनल ऑफिसर रामकृष्ण, चीफ स्टाफ वेलफेयर हेल्थ विजेंद्र कुमार, सीनियर डिवीजन मेडिकल आफिसर एसके अग्रवाल और सीसीएम प्रोजेक्ट डीके सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
डीआरएम ने एक सवाल के जवाब में कहा कि स्थानीय रेलवे स्टेशन में क्या समस्या हैं, उन तक नहीं पहुंचती। समस्या पहुंचे तो व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं। मौके पर स्टेशन अधीक्षक गजेंद्र सिंह पछाई, आरक्षण पर्यवेक्षक एके शर्मा, आरपीएफ इंचार्ज राजवीर सिंह, जीआरपी इंचार्ज आरपी गौड़ आदि मौजूद थे।