{"_id":"11-65672","slug":"Dehradun-65672-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभलकर रहिये, करवट ले सकता है मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभलकर रहिये, करवट ले सकता है मौसम
देहरादून/ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2013 10:24 AM IST
विज्ञापन
संभलकर रहिये, मौसम फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
खासतौर पर उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में गरज वाले बादल विकसित हो सकते हैं। दून में भी आंशिक रूप से बादलों के छाए रहने की उम्मीद है। कहीं-कहीं बारिश पड़ सकती है।
तस्वीरों में: तबाही के बाद राहत का इंतजार
विज्ञापन
शुक्रवार को दिन भर आसमान बादलों से घिरा रहा, अलबत्ता बादल बरसे नहीं। शनिवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री जबकि न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
तस्वीरों में: आसमान से बरसी आफत
हर तीन घंटे में मौसम का मिजाज
सुबह 5.30 बजे-25.2
सुबह 8.30 बजे-28.0
सुबह 11.30 बजे-30.6
दोपहर 2.30 बजे-32.8
शाम 5.30 बजे-32.0
यूं दर्ज हुआ आर्द्रता का माप
अधिकतम प्रतिशत-86
न्यूनतम प्रतिशत-59
आगामी 25 से 27 जून तक मध्यम बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान अभी तक सटीक रहा है। आगामी रविवार 23 जून से 25 जून तक प्रदेश भर में हल्की बारिश रह सकती है, जबकि इसके पश्चात आने वाली 27 जून तक मध्यम बारिश की संभावना है।
-आनंद शर्मा, निदेशक, मौसम विभाग।