फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   after a long time survivors meet with family

मेरे पापा कहां हैं...मुझे स्कूल जाना है

Sat, 22 Jun 2013 11:08 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Sat, 22 Jun 2013 11:08 AM IST
विज्ञापन
after a long time survivors meet with family

‘हैलो, मेरे पापा कहां हैं, कब तक मिल जाएंगे। मुझे स्कूल जाना है, पापा ही मुझे स्कूल छोड़ने जाते हैं’। शुक्रवार दोपहर गुजरात से एक बच्ची फोन पर यह बोली तो डीआईजी आपदा कंट्रोल रूम में सभी भावुक हो उठे।

विज्ञापन


कंट्रोल रूम में 130 से ज्यादा फोन आए

कंट्रोल रूम कर्मियों ने बच्ची को समझाने के बाद रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले में सेटेलाइट फोन के जरिये उसके पापा को तलाशने की कोशिश की। वहीं, शुक्रवार को कंट्रोल रूम में 130 से ज्यादा फोन आए। एक दिन में यह संख्या अभी तक सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन


डीआइजी आपदा कंट्रोल रूम में शुक्रवार को महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल और गुजरात से ज्यादा काल आए। दोपहर को गुजरात से एक महिला फोन पर अपनी पति के बारे में पूछ ही रही थी कि उनकी नन्ही बेटी ने फोन पकड़ लिया। उसकी बातें सुनकर फोन सुन रहे कर्मी की आंखें भर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरी जानकारी हासिल की
ऐसी कई फोन आए जिनमें लोग सिर्फ सुबकते रहे। उन्हें संभाला गया और फिर उनके परिचितों के बारे में जरूरी जानकारी हासिल की गई। कई लोग ऐसे भी थे जो मान चुके थे कि उनके परिजन शायद अब कभी नहीं मिलेंगे। दिन में अचानक काल ज्यादा आने से डीआईजी आपदा कंट्रोल रूम में स्टाफ बढ़ाया गया।

डीआईजी गढ़वाल रेंज अमित सिन्हा ने बताया कि जो भी काल आ रही है। उनके परिचितों को बारे में जानकारी हासिल कर सेटेलाइट फोन के जरिये पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed