फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   6000 labor working for preventing wildfire in uttarakhand

उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग पर पाया काबूः प्रकाश जावड़ेकर

Mon, 02 May 2016 04:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 02 May 2016 04:23 PM IST
सार


 

विज्ञापन
6000 labor working for preventing wildfire in uttarakhand
- फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दावा किया है कि उत्तराखंड में जिन क्षेत्रों में आग लगी थी वहां काबू पा लिया गया। करीब 90 प्रतिशत ज्यादा क्षेत्रों की आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा‌ कि जहां अभी भी आग है वहां भी काबू पा लिया जाएगा। अब आग की स्थित नियंत्रण में है। आग लगाने के आरोप में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही टिंबर माफिया की भूमिका पर भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


सोमवार को दोपहर बाद 2 बजकर 25 मिनट पर श्रीनगर गढ़वाल में वायुसेना के एमआई-17 ने आग बुझाने का काम शुरू किया। सुबह से विमान उड़ान भरने के लिए तैयार था, लेकिन धुंध के कारण उड़ान नहीं भर सका।
विज्ञापन


सोमवार को ऋषिकेश में राजाजी पार्क की गोहरी रेंज से सटे सिविल वन में पटना झरने के पास आग लग गई। समय रहते वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। वहीं नरेंद्र नगर में शिवपुरी रेंज में टिपरी जंगल के जमोला कक्ष 11 में आग भड़क गई। इसके अलावा ऋषिकेश में अन्य जगहों पर आग पर काबू पा लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भीमताल में एमआई 17 ने सोमवार की सुबह उड़ान भरी और ताल से पानी भरकर जंगलों में आग बुझाने का कार्य किया। बताया ‌गया ‌कि नैनीताल जिलाधिकारी द्वारा आग बुझाने के कार्य के लिए दो हेलीकॉप्टर हल्‍द्वानी में मंगाए गए हैं।

उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग अब देहरादून तक पहुंच गई है। यहां शिवालिक रेंज के जंगल भी अब आग से धधक रहे हैं। उधर, ऋषिकेश के जंगलों में लगी भीषण आग से लोग दहशत में हैं। गर्मी और तेज हवा की वजह से यह आग लगातार बड़ र‌ही है।

उत्तरकाशी में जंगलों में लगी आग से वातावरण में धुंध छायी हुई है, जिससे गर्मी की तपिश बढ़ गई है। जिले में आग थमने का नाम नहीं ले रहा है और वन विभाग सीमित संसाधनों के साथ आग बुझाने की कोशिश में जुटा है। रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लाक में लस्तर नदी के किनारे पश्चिमी रेंज के जंगलों में आग अभी भी लगी है। क्षेत्र में रविवार रातभर आग की लपटें उठती रहीं।

PMO और पर्यावरण मंत्रालय रख रहे नजर

6000 labor working for preventing wildfire in uttarakhand
जंगल की आग धधकती ही जा रही है। - फोटो : AmarUjala

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए 6000 मजदूर लगाए गए हैं, जिन्हें 5-5 समूहों में बांटा गया है। इनके भुगतान के लिए केंद्र सरकार ने बजट भी जारी कर दिया है। इसके साथ ही तीन एमआई-17 राहत कार्यों में लगे हैं।

चकराता के कुनावा बीट के जंगलों में भड़की आग रविवार को भी शांत नहीं हो सकी। बीते छह दिन से जंगल में भड़की आग से इलाके का तापमान इतना बढ़ गया है कि वनकर्मी भी आग बुझाने को जंगल के पास नहीं जा पा रहे हैं। अब तक देवदार, चीड़, बांज, बुरांश के कई पेड़ स्वाह हो चुके हैं। रविवार को आग शिरबा के नजदीक जा पहुंची। जिससे आग खाड़ा, कुनावा डांडा में कई हेक्टेयर जंगल खाक हो गया।

जंगलों की आग पर पीएमओ और केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय भी नजर रखे हुए है। इस वक्त आग पर काबू पाने के लिए राज्य में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फॉरेस्ट गार्ड, मजदूर, वॉलेंटीयर, आईटीबीपी जुटे हुए हैं।

इस वक्त भी 13 जिलों के जंगल सुलग रहे हैं। बताया गया कि इस आग को बुझाने में तीन से चार दिन और लग सकते हैं। इस आग से करीब से आम जन भी बेहद परेशान है। उधर, सैलानी भी उत्तराखंड के वापस लौट रहे हैं।

इस आग से वन्य जीव भी जलकर खाक हो गए हैं। जंगलों की आग से आसमान में धुंध छाई है और तापमान भी बढ़ रहा है। फिलहाल, राहत का कार्य जारी है।

जंगल में आग लगाकर भागा मजदूर पकड़ा, मुकदमा दर्ज

6000 labor working for preventing wildfire in uttarakhand
गिरफ्तार - फोटो : getty

मुनस्यारी (पिथौरागढ़) में बगड़ीहाट वन पंचायत के जंगल में आग लगाने के बाद फरार हुए सीमा सड़क संगठन के मजदूर को वन विभाग की टीम ने बलुवाकोट के पास दबोच लिया। पकड़े गए मजदूर के खिलाफ धारा 427, 435 और 26 फारेस्ट एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

वन रेंजर केआर टम्टा ने बताया कि वन पंचायत बलुवाकोट के जंगल में आग लगाकर बीआरओ का मजदूर चक्रधर मौके से फरार हो गया था। उसे आग लगाते हुए कुछ लोगों ने देख लिया था। वन पंचायत सरपंच लवराज पाल ने बताया कि वन पंचायत में लगी आग को काबू पाने में काफी समय लग गया। गांव के लोगों ने अब तक अपनी वन पंचायत को आग से सुरक्षित रखा हुआ था।

सरपंच ने घटना की जानकारी वन रेंज को दी। वन रेंजर के नेतृत्व में पहुंची टीम ने आरोपी चक्रधर को बलुवाकोट के पास बीआरओ के अन्य मजदूरों की मदद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पकड़कर अस्कोट थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

थाना प्रभारी विद्यादत्त जोशी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे पकड़ने वाली टीम में वनकर्मी चंद्रशेखर कोठारी, हेम पाल, नरेश पाठक शामिल थे। जंगलों में इरादतन आग लगाने के मामले में जिले में यह पहली गिरफ्तारी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed