फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   50 years of age pilgrims will have fitness tests.

50 से अधिक उम्र के तीर्थयात्रियों का होगा 'फिटनेस टेस्ट'

Mon, 04 Apr 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 04 Apr 2016 10:15 PM IST
सार

 
  • चारधाम यात्रा तैयारियों को 31 तक पूरा करने का फरमान
  • मुख्य सचिव ने आला अफसरों के साथ की बैठक
  • यात्रा के दौरान पहली बार मोबाइल टायलेट का होगा इस्तेमाल
  • पालीथिन पर प्रतिबंध, जूट बैग के इस्तेमाल पर जोर

विज्ञापन
50 years of age pilgrims will have fitness tests.
चार धाम - फोटो : file photo

विस्तार

चारधाम यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे 50 साल से अधिक उम्र के तीर्थयात्रियों को अब मानसरोवर यात्रा की तर्ज पर स्वास्थ्य परीक्षण करवाना होगा। सरकार ने इस बार चारधाम यात्रा को लेकर यह नया आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव की अध्यक्षता में चारधाम यात्रा को लेकर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने सोमवार को सचिवालय में अफसरों के साथ चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा बैठक की। 
विज्ञापन


उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबंधित जिलाधिकारियों को यात्रा शुरू होने से पहले समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 
मुख्य सचिव ने सड़क, पेयजल, चिकित्सा, आवास, शौचालय, पंजीकरण, सफाई व्यवस्था, खाद्यान्न आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति, हेलीकाप्टर एवं परिवहन समेत तमाम पहलुओं पर विस्तार से जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


31 अप्रैल तक तैयारियों को अंतिम रूप देने के‌ निर्देश
उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया कि चारधाम यात्रा से जुड़ी तैयारियों को 31 अप्रैल तक हर हाल में अंतिम रूप दे दिया जाए, ताकि तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। 

मुख्य सचिव ने आनलाइन एवं बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन पर जोर दिया। यात्रियों को रजिस्ट्रेशन में किसी भी प्रकार दिक्कत न हो इसके लिए अतिरिक्त काउंटर खोलने के साथ ही ज्यादा मशीनें लगाने पर जोर दिया। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों से पूर्व की देनदारी का प्रस्ताव भी संबंधित विभागों को तत्काल भेजने को कहा। 

चारधाम यात्रा के दौरान पालीथिन का प्रयोग रहेगा प्रतिबंधित 

50 years of age pilgrims will have fitness tests.
पालीथिन

प्राकृतिक आपदा के बाद पुनर्निर्माण में जिन परिसंपत्तियों का सृजन हुआ है, उन्हें विभागों को हस्तांतरित करने की बात कही, ताकि उनका समुचित रखरखाव हो सके।

तीर्थयात्रियों के लिए सुलभ शौचालयों के साथ ही मोबाइल टायलेट संचालित करने का भी निर्देश दिया गया है। सहमति बनी कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर टिहरी में तीन मोबाइल टायलेट संचालित किए जाए। 

मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि चारधाम यात्रा के दौरान पालीथिन का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पालीथिन की जगह जूट बैग का इस्तेमाल किया जाए। सड़कों का निर्माण और मरम्मत का काम यात्रा शुरू होने से पहले कर लिया जाए। 

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए। बैठक में प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आनंदबर्धन, सचिव डीएस गर्ब्याल, सचिव सीएस नपलच्याल, सचिव शैलेश बगोली, अपर सचिव अरविंद सिंह हयांकी, सी. रविशंकर, मीनाक्षी जोशी समेत कई अधिकारी उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed