फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   youths went to get holy water drowned 

कलश यात्रा के साथ जल लेने गए दो युवक नदी में डूबे, परिवारों में मचा कोहराम

Wed, 10 Oct 2018 04:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Wed, 10 Oct 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
youths went to get holy water drowned 
drowned

श्रीमद्भागवत कथा से पहले कलश यात्रा के साथ नदी का जल लेने गए दो युवक नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूब गए। साथ गए लोगों ने युवकों के परिजनों और पुलिस को इस घटना की सूचना दी तो पुलिस ने गोताखोर बुलाकर युवकों की तलाश कराई। घंटों मशक्कत के बाद देर शाम दोनों के शव निकाले जा सके।

विज्ञापन


ब्लॉक भदपुरा के पनबढ़िया इलाके के जलालपुर गांव में मंगलवार से श्रीमद्भागवत कथा शुरू होनी थी। इससे पहले कलश यात्रा निकाली गई। गांव से युवाओं का जत्था कैलाश नदी से जल लेने गया। लोग नदी में नहाने लगे। इसी बीच गांव के ओम प्रकाश (20) पुत्र भजनलाल और सतीश चंद्र (18) पुत्र तुलाराम गहरे पानी मे चले गए। ग्रामीणों के अनुसार, नदी में एक गहरा कुंड है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि उसी में दोनों युवक डूब गए। बाद में गोताखोरों ने युवकों के शव निकाले। घटना से गांव में सन्नाटा है और दोनों युवकों के परिवारों में कोहराम मचा है। शोक के कारण गांव में भागवत कथा भी स्थगित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed