फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Youth carrying Kanwar dies in road accident in Etah

कांवड़ियों को ट्रक ने राैंदा: तीन शिवभक्त हुए गंभीर घायल, अस्पताल में एक ने तोड़ा दम; परिवार में मचा कोहराम

Mon, 10 Aug 2026 08:03 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Mon, 10 Aug 2026 08:03 PM IST
सार

कांवड़ भरने सोरों जा रहे तीन शिवभक्तों को ट्रक ने चपेट में ले लिया। गंभीर घायल कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Youth carrying Kanwar dies in road accident in Etah
अंकित का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नगला मही से रविवार को साथियों के साथ कांवड़ भरने सोरों जा रहे 22 वर्षीय युवक की जनपद एटा में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन युवक के शव को लेकर गांव आ गए। जिसके बाद सोमवार को दन्नाहार पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद मृतक के घर में मातम छाया है, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


गांव नगला मही निवासी 22 वर्षीय अंकित यादव रविवार को गांव के रहने वाले मित्रों व अन्य श्रद्धालुओं के साथ सोरों कांवड़ लेकर जा रहा था। जनपद एटा के मिरहची थाना क्षेत्र में अंकित व उसके दो साथी धर्मेंद्र और सत्यपाल ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज एटा में भर्ती कराया, वहां से अंकित और धर्मेंद्र को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


 

आगरा में उपचार के दौरान अंकित की मौत हो गई। वहीं धर्मेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। अंकित के शव को परिजन गांव नगला मही ले आए। जानकारी मिलने के बाद दन्नाहार पुलिस ने गांव पहुंच कर हादसे की जानकारी जुटाई, युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया। हादसे में अंकित की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

 
विज्ञापन

चौथी बार कांवड़ लेकर जा रहा था अंकित
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिजन ने बताया कि दो साल पहले ही अंकित की शादी हुई थी, उसके अभी कोई संतान नहीं थी। हाई स्कूल करने के बाद ही वह पिता के साथ खेती के काम में हाथ बटाने लगा था। वह तीन बार पहले भी कांवड़ चढ़ाने जा चुका था, रविवार को वह चौथी बार कांवड़ लेकर सोरों जा रहा था। वह चार भाई बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed