फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   yamuna activists

यमुना मुक्ति मार्च में शामिल लोगों का ट्रेन पर पथराव

Mon, 04 Mar 2013 11:40 PM IST
मथुरा/ब्यूरो
मथुरा/ब्यूरो Updated Mon, 04 Mar 2013 11:40 PM IST
विज्ञापन
yamuna activists

यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने की मांग को लेकर वृंदावन से निकली पदयात्रा चौथे दिन होडल पहुंच गई।

विज्ञापन


राधारानी यमुना मुक्ति पदयात्रा में शामिल कुछ लोग सोमवार को रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए।

उन्होंने झंडे दिखाकर ट्रेन रोक ली। इन लोगों ने मालगाड़ी व जनता एक्सप्रेस पर पथराव भी किया।

इससे मालगाड़ी के इंजन के शीशे टूट गए। पथराव से जनता एक्सप्रेस में बैठे यात्री सहम गए।

सोमवार सुबह नौ बजे पदयात्रा तीसरा पड़ाव छोड़कर चौथे पड़ाव की ओर चली। कोसीकलां निकलते ही रेलमार्ग और हाईवे समानांतर बने हैं।

सुबह 10:30 बजे यात्रा बठैन गेट से आगे कोटवन बार्डर की ओर बढ़ रही थी तभी मथुरा-दिल्ली रेलमार्ग पर तुगलकाबाद से कं टेनर लेकर जा रही पीपीएसपी मालगाड़ी आ गई।

पदयात्रा में शामिल कुछ लोग रेल लाइन पर पहुंच गए और लाल झंडी दिखाकर मालगाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया। चालक पूरन सिंह के ट्रेन रोकते ही इन लोगों ने ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। दस मिनट तक अफरातफरी रही।
विज्ञापन


इंजन के दो आउटडोर और चार साइड कारीडोर के शीशे टूट गए। इसी दौरान मथुरा से दिल्ली की ओर जा रही 19023 मुंबई-फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस पर भी पत्थर फेंके गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतों और किसान नेताओं ने सख्ती से ऐसा करने वालों को चेतावनी दी तब यह लोग शांत हुए। मौके पर पुलिस, पीएसी व यमुना रक्षक दल के लोगों ने पत्थर फेंकने वालों को किनारे किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed